बिसौली: बिसौली थाना में दर्ज मुकदमे में एनडीपीएस एक्ट के दोषी को सजा के तहत ₹6000 का जुर्माना लगाया गया
Bisauli, Budaun | Jul 10, 2026 ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी से थाना बिसौली में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में न्यायालय ने अभियुक्त हैण्डील उर्फ शादाब को शुक्रवार को 2:00 बजे करीब दोषी करार दिया। एनडीपीएस कोर्ट, बदायूं ने अभियुक्त को जेल में बिताई गई अवधि की सजा के साथ ₹6,000 का अर्थदंड लगाया।