पट्टी: सिविल लाइन पट्टी मोहल्ले में बिजली के तार पर उखड़ कर गिरे नीम के पेड़ से 24 घंटे से बाधित है सप्लाई
बुधवार की दोपहर में आए तेज तूफान के बाद एक नीम का पेड़ उखड़ कर पट्टी कोतवाली के समीप बिजली के तारों पर झुक गया है जिसके चलते पट्टी कस्बे के आधे मोहल्ले में सप्लाई बाधित है इतना ही नहीं अधिकतर सप्लाई केंद्र सप्लाई बाधित है ऐसे लोग जनरेटर के सहारे काम करने को मजबूर हैं। थाने व तहसील का काम भी प्रभावित हो रहा है। नीम का पेड़ उखड़ कर बिजली के तारों पर झूल रहा है