जीजीएसएसएस शकूरपुर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित शकूरपुर स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल (जीजीएसएसएस) में पुलिस स्टेशन सुभाष प्लेस, उत्तर-पश्चिम जिला द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।