Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
No video available

समाजवादी पार्टी जिंदाबाद

112.8k views | Bilgram, Hardoi | Jul 17, 2021

MORE NEWS

टूटी सड़कें, गंदगी और लटकते तारों को लेकर कांग्रेस की नव सृजन पदयात्रा

हरदोई। शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित के नेतृत्व में टिलिया, ब्रह्मपुरी कॉलोनी और आज़ाद नगर क्षेत्र में नव सृजन पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को सुना।

क्षेत्रवासियों ने नेताओं को बताया कि कई सड़कों की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह सड़कें टूटी हुई हैं और उन पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सड़कों के किनारों और बीचों-बीच झाड़ियां उग आने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान जलभराव और कीचड़ की समस्या और विकराल हो जाती है।

स्थानीय लोगों ने घरों और गलियों के ऊपर लटक रहे बिजली के तारों, लगातार बिजली कटौती, साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर भी नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं ने मौके पर समस्याओं का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों के समक्ष इन मुद्दों को उठाने का आश्वासन दिया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि नगर के कई मोहल्ले आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। सड़क, सफाई और बिजली जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर इन समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रहेगी।

पदयात्रा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कुमार राजवंशी एवं विनोद यादव, युवा जिला उपाध्यक्ष तुषार दीक्षित, शहर कांग्रेस सचिव मुकेश वर्मा, अनूप सिंह वर्मा, पीसीसी सदस्य आशीष पाल, डॉ. मयंक चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

टूटी सड़कें, गंदगी और लटकते तारों को लेकर कांग्रेस की नव सृजन पदयात्रा हरदोई। शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित के नेतृत्व में टिलिया, ब्रह्मपुरी कॉलोनी और आज़ाद नगर क्षेत्र में नव सृजन पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को सुना। क्षेत्रवासियों ने नेताओं को बताया कि कई सड़कों की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह सड़कें टूटी हुई हैं और उन पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सड़कों के किनारों और बीचों-बीच झाड़ियां उग आने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान जलभराव और कीचड़ की समस्या और विकराल हो जाती है। स्थानीय लोगों ने घरों और गलियों के ऊपर लटक रहे बिजली के तारों, लगातार बिजली कटौती, साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर भी नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं ने मौके पर समस्याओं का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों के समक्ष इन मुद्दों को उठाने का आश्वासन दिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि नगर के कई मोहल्ले आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। सड़क, सफाई और बिजली जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर इन समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रहेगी। पदयात्रा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कुमार राजवंशी एवं विनोद यादव, युवा जिला उपाध्यक्ष तुषार दीक्षित, शहर कांग्रेस सचिव मुकेश वर्मा, अनूप सिंह वर्मा, पीसीसी सदस्य आशीष पाल, डॉ. मयंक चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Bilgram, Hardoi | Jun 7, 2026

आजाद हिंद सोशलिस्ट सर्कल ग्रुप ने जरूरतमंदों को बांटे गमछे

हरदोई। बढ़ती गर्मी और तेज धूप को देखते हुए आजाद हिंद सोशलिस्ट सर्कल ग्रुप द्वारा हरदोई शहर में सेवा कार्य करते हुए रिक्शा चालकों, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं तथा अन्य जरूरतमंद लोगों को गमछों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रुप के सदस्यों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर मेहनतकश लोगों को गमछे भेंट किए और कहा कि भीषण गर्मी में यह छोटा सा प्रयास उन्हें धूप से राहत दिलाने में सहायक होगा। इस अवसर पर सदस्यों ने समाज के सक्षम लोगों से भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।

ग्रुप के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। इसी क्रम में यह गमछा वितरण अभियान चलाया गया है, जिससे दैनिक श्रम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले लोगों को कुछ राहत मिल सके।

गमछा प्राप्त करने वाले रिक्शा चालकों और रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं ने ग्रुप के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संगठन के कई सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने वितरण कार्य में सहयोग किया।

आजाद हिंद सोशलिस्ट सर्कल ग्रुप ने जरूरतमंदों को बांटे गमछे हरदोई। बढ़ती गर्मी और तेज धूप को देखते हुए आजाद हिंद सोशलिस्ट सर्कल ग्रुप द्वारा हरदोई शहर में सेवा कार्य करते हुए रिक्शा चालकों, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं तथा अन्य जरूरतमंद लोगों को गमछों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रुप के सदस्यों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर मेहनतकश लोगों को गमछे भेंट किए और कहा कि भीषण गर्मी में यह छोटा सा प्रयास उन्हें धूप से राहत दिलाने में सहायक होगा। इस अवसर पर सदस्यों ने समाज के सक्षम लोगों से भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की। ग्रुप के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। इसी क्रम में यह गमछा वितरण अभियान चलाया गया है, जिससे दैनिक श्रम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले लोगों को कुछ राहत मिल सके। गमछा प्राप्त करने वाले रिक्शा चालकों और रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं ने ग्रुप के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संगठन के कई सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने वितरण कार्य में सहयोग किया।

Bilgram, Hardoi | Jun 7, 2026

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

हरदोई, 7 जून। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शनिवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधा तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा की शुचिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल अथवा संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पारदर्शी एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराना पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास सतर्क निगरानी बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश भी दिए। साथ ही सभी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा।

जनपद पुलिस द्वारा परीक्षा अवधि के दौरान व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके।

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण हरदोई, 7 जून। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शनिवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधा तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा की शुचिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल अथवा संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पारदर्शी एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराना पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास सतर्क निगरानी बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश भी दिए। साथ ही सभी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। जनपद पुलिस द्वारा परीक्षा अवधि के दौरान व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके।

Bilgram, Hardoi | Jun 7, 2026

उमरौली में राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने लगाई रात्रि चौपाल, योजनाओं की दी जानकारी

हरदोई, 7 जून। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक संचालित वृहद जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत शनिवार को शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड टोडरपुर की ग्राम पंचायत उमरौली में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने की।

रात्रि चौपाल में राज्यमंत्री ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र लाभार्थी वंचित न रहे।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए तथा जनता की शिकायतों और समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख श्याम बाबू त्रिवेदी, परियोजना निदेशक अशोक कुमार मौर्य, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय, डीएसटीओ राम प्रकाश, खंड विकास अधिकारी अरविंद राजपूत, नायब तहसीलदार प्रणव पाण्डेय, प्रधान प्रतिनिधि अवनीश अग्निहोत्री सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

इसी क्रम में राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने ग्राम पंचायत उमरौली में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

राज्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है और यह केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि जनभागीदारी का अभियान है। उन्होंने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देने के लिए सभी को पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

पौधरोपण कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भी सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उमरौली में राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने लगाई रात्रि चौपाल, योजनाओं की दी जानकारी हरदोई, 7 जून। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक संचालित वृहद जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत शनिवार को शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड टोडरपुर की ग्राम पंचायत उमरौली में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने की। रात्रि चौपाल में राज्यमंत्री ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र लाभार्थी वंचित न रहे। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए तथा जनता की शिकायतों और समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख श्याम बाबू त्रिवेदी, परियोजना निदेशक अशोक कुमार मौर्य, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय, डीएसटीओ राम प्रकाश, खंड विकास अधिकारी अरविंद राजपूत, नायब तहसीलदार प्रणव पाण्डेय, प्रधान प्रतिनिधि अवनीश अग्निहोत्री सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसी क्रम में राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने ग्राम पंचायत उमरौली में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। राज्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है और यह केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि जनभागीदारी का अभियान है। उन्होंने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देने के लिए सभी को पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। पौधरोपण कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भी सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Bilgram, Hardoi | Jun 7, 2026

सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, शिकायतों का मौके पर सत्यापन करने पर जोर

हरदोई, 6 जून। सदर तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया तथा आमजन की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, सिंचाई, समाज कल्याण, नगर निकाय एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्राप्त प्रकरणों का मौके पर जाकर सत्यापन किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतों का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई प्रारम्भ करने का आश्वासन दिया।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांवों के लोगों से बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि असामाजिक, अराजक एवं दबंग प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए तथा हर हाल में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भावनाथ पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर मयंक कुंडू, तहसीलदार सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, संबंधित विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी, सीडीपीओ, थानाध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों के प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, शिकायतों का मौके पर सत्यापन करने पर जोर हरदोई, 6 जून। सदर तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया तथा आमजन की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, सिंचाई, समाज कल्याण, नगर निकाय एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्राप्त प्रकरणों का मौके पर जाकर सत्यापन किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतों का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई प्रारम्भ करने का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांवों के लोगों से बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि असामाजिक, अराजक एवं दबंग प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए तथा हर हाल में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भावनाथ पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर मयंक कुंडू, तहसीलदार सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, संबंधित विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी, सीडीपीओ, थानाध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों के प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।

Bilgram, Hardoi | Jun 6, 2026

समाजवादी पार्टी जिंदाबाद - Bilgram News