BHU न्यूरोलॉजी-विभाग ने परपल डे पर मरीजों को किया जागरूकः प्रो. वीएन मिश्रा बोले-मिर्गी मरीज प्रताड़ना का नहीं उचित इलाज
Sadar, Varanasi | Mar 26, 2024 बीएचयू के आईएमएस न्यूरोलॉजी विभाग द्वारा मंगलवार को परपल डे (मिर्गी जनजागरुकता) कार्यक्रम ओपीडी में आयोजित किया गया। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विजयनाथ मिश्र और डॉक्टर अभिषेक पाठक ने अपने मरीजों के बीच जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर मिर्गी मरीजों को संबल दिया।