कैण्ट पुलिस द्वारा वरुणा गार्डन के फ्लैटों मे हुई चोरियों का किया खुलासा, आभूषण व घटना मे प्रयुक्त औजार बरामद
Sadar, Varanasi | Mar 26, 2024 थाना कैण्ट पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी के दर्ज विभिन्न मुकदमों से संबंधित वांछित शातिर अभियुक्त आशीष रावत पुत्र भरत लाल रावत निवासी कुआर बाजार थाना फूलपुर को इमलिया घाट फुलवरिया थाना कैण्ट से गिरफ्तार किया गया।