एनडीआरएफ वाराणसी द्वारा पुष्कर तालाब में चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान
Sadar, Varanasi | Mar 26, 2024 एनडीआरएफ वाराणसी के उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में आज मंगलवार को पुष्कर तालाब में वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया था, जिसमें एनडीआरएफ बचाव कर्मियों, नगर निगम, सृजन संस्था के सदस्यों तथा ब्रह्मावेद विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया।