इटावा: जुगरामऊ गांव में भैंस के ऊपर बिजली का तार गिरने से हुई भैंस की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
Etawah, Etawah | Jul 9, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के जुगरामऊ गांव निवासी शिवनाथ बाथम पुत्र कंचन लाल की भैंस घर के बाहर बंधी हुई थी। तभी अचानक बिजली का तार टूटकर भैंस के ऊपर गिर गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग कर्मियों को जानकारी देने के लिए कॉल की कॉल न उठने पर ग्रामीणों ने खुद बिजली की लाइन काटी, लेकिन तब तक भैंस की दर्दनाक मौत हो गयी।