इटावा: सदर क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे 2 अस्पतालों व 1 पैथलॉजी को डिप्टी सीएमओ ने किया सीज
Etawah, Etawah | Jul 9, 2024 सदर क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित अस्पतालों पर डिप्टी सीएमओ श्रीनिवास व यतेंद्र राजपूत ने सयुक्त रूपसे छापेमारी की। जिसमें कचोरा रोड पर बिना रजिस्ट्रेशन संचालित हो रहे गोपाल हॉस्पिटल व विजय बहादुर हॉस्पिटल को सील कर दिया। वहीं जिला अस्पताल के बाहर संचालित पैथलॉजी को सीज कर दिया।