गुन्नौर: गांव सैजना मुस्लिम के समीप धान की भूसी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, टला बड़ा हादसा
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ बदायूं नेशनल हाईवे पर गांव सैजना मुस्लिम के समीप गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे धान की भूसी से भरे ट्रैक्टर ट्राली का अचानक से संतुलन बिगड़ गया। जिससे ट्रैक्टर का अगला पहिया डिवाइडर पर चढ़ गया। जिसके बाद ट्रैक्टर और ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए। और उसमें लदी धान की भूसी बिखर गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।