गिरिडीह: मोसफडीह चंदनटांड में चार वर्षीय मासूम ऋषि वर्मा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
पचम्बा थाना क्षेत्र के मोसफडीह चंदनटांड में शुक्रवार 7 बजे एक चार वर्षीय मासूम बच्चा ऋषि वर्मा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी।घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्चे के नानी घर के सदस्य मौके पहुंचे और मामले की जानकारी पचम्बा थाना पुलिस को दी।घटना के बाद जंहा परिजनों के चित्कार से पुरा माहौल गमगीन हो गया है।