ओबरा: PM के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर बीना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
शक्तिनगर के बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की सूचना मिलने पर जांच की गई। जांच में आरोप सत्य पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया गया।