अजयगढ़: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: तिथियां तय, गरीब बेटियों के विवाह में सरकार बनेगी सहारा
Ajaigarh, Panna | Mar 28, 2026 गरीब, जरूरतमंद और निराश्रित परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानजनक और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश शासन ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के लिए वर्ष 2026-27 की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। शासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026, देवउठनी ग्यारस 20 नवम्बर 2026 तथा बसंत पंचमी 11 फरवरी 2027 को सामूहिक विवाह सम