गिरिडीह: पांच लाख की ठगी के मामले में कोलकाता पुलिस गिरिडीह पहुंची, खंडीहा गांव से आरोपी राहुल दास गिरफ्तार
कोलकाता पुलिस पांच लाख की ठगी मामले की पड़ताल करते हुए सोमवार सुबह 9 बजे गिरिडीह पहुंची और गिरिडीह पुलिस के सहयोग से खंडीहा गांव में छोपमारी कर आरोपी राहुल दास नामक युवक को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद कोलकाता पुलिस ने आरोपी को गिरिडीह कोर्ट से ट्रांजीत रिमांड पर कोलकाता ले गई।