उचेहरा: सीएम राइज विद्यालय के बस चालक से अतिक्रमणकारियों ने की मारपीट, छात्रों के साथ उचेहरा थाने पहुंचे
उचेहरा। सीएम राइज विद्यालय के बस चालक के साथ कथित अतिक्रमणकारियों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बस में मौजूद छात्र एवं अन्य लोग घायल चालक को लेकर उचेहरा थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।पुलिस ने घायल बस चालक का मेडिकल परीक्षण कराया और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।