Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

गुड्डू यादव के साम्राज्य पर EOU का महाछापा, 25 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई सिकंदरा से जमुई और शेखपुरा तक मचा हड़कंप, 34.19 लाख नकद, जमीन के सैकड़ों दस्तावेज और 79 राउंड गोलियां बरामद; पांच आरोपी गिरफ्तार सिकंदरा के चर्चित अपराधी गुड्डू यादव और उसके कथित संगठित आपराधिक गिरोह के आर्थिक साम्राज्य पर मंगलवार को आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ा प्रहार किया। आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या-14/26 के तहत दर्ज प्राथमिकी के बाद इओयू की टीम ने विशेष कार्य बल तथा जमुई और शेखपुरा जिला पुलिस के सहयोग से गुड्डू यादव समेत गिरोह से जुड़े आरोपियों के कुल 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर तलाशी ली। सुबह करीब 8:30 बजे शुरू हुई कार्रवाई से सिकंदरा समेत पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इओयू के अनुसार, गुड्डू यादव और उसके सहयोगियों पर राजस्व अभिलेखों में हेरफेर, फर्जी विक्रेता खड़ा कर जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कराने, आपराधिक बल के जरिए जमीन पर कब्जा, रंगदारी, लूट, अपहरण, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में संलिप्तता के आरोप हैं। जांच में गुड्डू यादव के विरुद्ध जमुई, लखीसराय और नवादा जिले के विभिन्न थानों में वर्ष 2000 से अब तक 39 मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। 29 संपत्तियां गुड्डू और पत्नी के नाम, 61 संपत्तियां सहयोगियों के नाम ............................ इओयू के मुताबिक गुड्डू यादव और उसकी पत्नी दुलारी देवी के नाम जमुई और सिकंदरा में कुल 29 संपत्तियां निबंधित हैं। इनका निबंधन मूल्य करीब 2.57 करोड़ रुपये, जबकि सरकारी सर्किल रेट के अनुसार मूल्य करीब 7.59 करोड़ रुपये बताया गया है। वहीं, सहयोगियों और उनके परिजनों के नाम कुल 61 दस्तावेजों के माध्यम से संपत्तियां निबंधित होने की बात सामने आई है। इनका निबंधन निवेश करीब 3.37 करोड़ रुपये, जबकि सर्किल रेट के अनुसार मूल्य करीब 6.65 करोड़ रुपये बताया गया है। गुड्डू के ठिकाने से 8.13 लाख नकद, 79 राउंड गोलियां बरामद .................. सिकंदरा चौक स्थित गुड्डू यादव के आवास से 8.13 लाख रुपये नकद, जमीन खरीद से जुड़े 25 दस्तावेज/एग्रीमेंट और ट्रैक्टर के कागजात बरामद किए गए। पैतृक मकान से जमीन के 12 कागजात, विभिन्न बैंकों की 10 पासबुक तथा वाहनों से संबंधित दस्तावेज मिले। सिकंदरा थाना मोड़ स्थित पेट्रोल पंप कार्यालय से 14 भूखंडों के दस्तावेज, चार बैंक पासबुक और राइफल की 79 राउंड गोलियां बरामद हुईं। गोलियों को लेकर स्थानीय थाना में कार्रवाई की जा रही है। कई ठिकानों से नकदी, जमीन के कागजात और वाहन के दस्तावेज ...................... बाबूलाल यादव के ठिकाने से 36 भूखंडों से जुड़े दस्तावेज मिले और उसे गिरफ्तार किया गया। भूषण यादव के यहां से जमीन के कागजात और बैंक पासबुक मिलने के बाद उसकी भी गिरफ्तारी हुई। छोटू यादव के घर से सात भूखंडों के दस्तावेज, पांच बैंक पासबुक, कंबाइन मशीन के कागजात के साथ एक देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद हुईं। विपिन यादव के यहां से 15.06 लाख रुपये नकद, जमीन के कागजात, बैंक खाता और तीन ट्रकों से संबंधित दस्तावेज मिले। उसे भी गिरफ्तार किया गया। प्रमोद यादव के घर से 11 भूखंडों के कागजात और स्कॉर्पियो के दस्तावेज बरामद हुए और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शहनवाज अली के घर से 9.50 लाख रुपये नकद, बैंक संबंधी दस्तावेज और पासपोर्ट बरामद हुए। शम्भू यादव के घर से 1.50 लाख रुपये नकद, 11 बैंक पासबुक, निवेश संबंधी कागजात और वाहनों के दस्तावेज मिले। राकेश कुमार उर्फ सोनू यादव को भी गिरफ्तार किया गया। सिकंदरा अंचल का रजिस्टर-2 भी बरामद, जांच तेज ..................... प्रवीण कुमार मिश्रा के घर की तलाशी में सिकंदरा अंचल कार्यालय से संबंधित रजिस्टर-2 के पांच वॉल्यूम, न्यायालय से विभिन्न लोगों को भेजे जाने वाले सीलबंद लिफाफे और जमीन से जुड़े करीब 30 दस्तावेज बरामद हुए। सरकारी अभिलेख बरामद होने के मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रामडीह स्थित मनोज यादव के घर से दो सीलबंद शराब की बोतलें भी बरामद हुईं, जिसके संबंध में स्थानीय पुलिस कार्रवाई कर रही है। पांच आरोपी गिरफ्तार, कार्रवाई अभी जारी ...................... इओयू के अनुसार संयुक्त कार्रवाई में अब तक पांच प्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। विभिन्न ठिकानों से कुल 34,19,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में जमीन के दस्तावेज, बैंक पासबुक, निवेश संबंधी कागजात और वाहनों के कागजात जब्त किए गए हैं। कुछ स्थानों पर तलाशी की कार्रवाई अभी भी जारी है। इस बड़ी कार्रवाई में इओयू के पुलिस अधीक्षक के अलावा तीन अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक स्तर के 18 पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस निरीक्षक, अवर निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। एसटीएफ के साथ जमुई और शेखपुरा पुलिस ने भी कार्रवाई में सहयोग किया। इओयू ने कहा है कि संगठित आर्थिक अपराध और उससे जुड़े अपराधियों, सहयोगियों तथा संरक्षणकर्ताओं के विरुद्ध राज्य सरकार की नीति के अनुरूप कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Jamui, Jamui | Jul 29, 2026

MORE NEWS

जमुई: सावन की पहली सोमवारी पर जमुई के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतेजाम

हिन्दुओं के पवित्र महीना सावन की शुरुआत हो चुकी है और  सावन की पहली सोमवारी को अहले सुबह से ही सिकंदरा के महादेव सिमरिया स्थित धनेश्वर नाथ मंदिर, पंचमंदिर, पतनेश्वर धाम मंदिर, गिद्धेश्वर शिव मंदिर और बाबा धनेश्वर नाथ शिव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार को दिन के 11:00 बजे के बाद तक भी श्रद्धालुओं की भीड़ शिवालयों पर लगी हुई है जो शाम तक रहेगी। श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ पर गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक कर रहे हैं। साथ ही बेलपत्र, धतूरा, भस्म, सफेद फूल और भांग भगवान शिव को अर्पित कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक कर भक्ति में श्रद्धालु लीन हैं। कई श्रद्धालु उपवास पर भी हैं। श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 
वहीं सावन की पहली सोमवारी को लेकर शिव मंदिरों में भी भव्य तैयारी की गई है। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी के साथ ही फूलों से शिवालयों को आकर्षक किया गया है। इस दौरान विभिन्न शिवालयों पर सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम किए गए हैं। पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की गई है। मंदिर कमिटी द्वारा भी श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना के लिए परेशानी न हो इसके लिए सतर्कता बरती जा रही है। पूजा अर्चना के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कई जगहों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर भी लगाया गया है। एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। पूरी तरह सुरक्षा व विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त किया गया है। श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी मंदिर कमेटियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। #jamuinews

जमुई: सावन की पहली सोमवारी पर जमुई के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतेजाम हिन्दुओं के पवित्र महीना सावन की शुरुआत हो चुकी है और सावन की पहली सोमवारी को अहले सुबह से ही सिकंदरा के महादेव सिमरिया स्थित धनेश्वर नाथ मंदिर, पंचमंदिर, पतनेश्वर धाम मंदिर, गिद्धेश्वर शिव मंदिर और बाबा धनेश्वर नाथ शिव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार को दिन के 11:00 बजे के बाद तक भी श्रद्धालुओं की भीड़ शिवालयों पर लगी हुई है जो शाम तक रहेगी। श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ पर गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक कर रहे हैं। साथ ही बेलपत्र, धतूरा, भस्म, सफेद फूल और भांग भगवान शिव को अर्पित कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक कर भक्ति में श्रद्धालु लीन हैं। कई श्रद्धालु उपवास पर भी हैं। श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं सावन की पहली सोमवारी को लेकर शिव मंदिरों में भी भव्य तैयारी की गई है। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी के साथ ही फूलों से शिवालयों को आकर्षक किया गया है। इस दौरान विभिन्न शिवालयों पर सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम किए गए हैं। पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की गई है। मंदिर कमिटी द्वारा भी श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना के लिए परेशानी न हो इसके लिए सतर्कता बरती जा रही है। पूजा अर्चना के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कई जगहों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर भी लगाया गया है। एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। पूरी तरह सुरक्षा व विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त किया गया है। श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी मंदिर कमेटियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। #jamuinews

Jamui, Jamui | Aug 3, 2026

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद।

Jamui, Jamui | Aug 3, 2026

पूरे जम्मू जिला में है जांच चल रही है कि कहां क्या-क्या समस्या है

पूरे जम्मू जिला में है जांच चल रही है कि कहां क्या-क्या समस्या है

Jamui, Jamui | Aug 3, 2026

जमुई: वज्रपात से पति की मौ^/त, पत्नी झु^ल^सी

जमुई जिले के चकाई प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पोकहरा गांव में वज्रपात से टोला सेवक प्रकाश तुरी की घ^ट^ना^स्थल पर ही मौ^/त हो गई, जबकि उनकी पत्नी गुड़िया देवी बुरी तरह झु^ल^स गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद गं^भी^र अवस्था में गुड़िया देवी को स्वास्थ्य केंद्र चकाई में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया, जबकि पुलिस द्वारा मृ^त^क टोला सेवक के श^व का रविवार की शाम 5:00 बजे सदर अस्पताल में पो^स्ट^मा^र्ट^म कराया गया और श^व को परिजन के हवाले कर दिया गया। #jamuinews #jamuitopnews #jamuiPolice #Vajrapat

जमुई: वज्रपात से पति की मौ^/त, पत्नी झु^ल^सी जमुई जिले के चकाई प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पोकहरा गांव में वज्रपात से टोला सेवक प्रकाश तुरी की घ^ट^ना^स्थल पर ही मौ^/त हो गई, जबकि उनकी पत्नी गुड़िया देवी बुरी तरह झु^ल^स गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद गं^भी^र अवस्था में गुड़िया देवी को स्वास्थ्य केंद्र चकाई में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया, जबकि पुलिस द्वारा मृ^त^क टोला सेवक के श^व का रविवार की शाम 5:00 बजे सदर अस्पताल में पो^स्ट^मा^र्ट^म कराया गया और श^व को परिजन के हवाले कर दिया गया। #jamuinews #jamuitopnews #jamuiPolice #Vajrapat

Jamui, Jamui | Aug 3, 2026

उमर 55 के दिल बचपन के 90 साल की उम्र में बैसाखी के सारे दंडवत देते हुए जा रहा बाबा धाम #viralvideo #trendingvideo #kanvriya #bolbam

उमर 55 के दिल बचपन के 90 साल की उम्र में बैसाखी के सारे दंडवत देते हुए जा रहा बाबा धाम #viralvideo #trendingvideo #kanvriya #bolbam

Jamui, Jamui | Aug 3, 2026

गुड्डू यादव के साम्राज्य पर EOU का महाछापा, 25 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई सिकंदरा से जमुई और शेखपुरा तक मचा हड़कंप, 34.19 लाख नकद, जमीन के सैकड़ों दस्तावेज और 79 राउंड गोलियां बरामद; पांच आरोपी गिरफ्तार सिकंदरा के चर्चित अपराधी गुड्डू यादव और उसके कथित संगठित आपराधिक गिरोह के आर्थिक साम्राज्य पर मंगलवार को आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ा प्रहार किया। आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या-14/26 के तहत दर्ज प्राथमिकी के बाद इओयू की टीम ने विशेष कार्य बल तथा जमुई और शेखपुरा जिला पुलिस के सहयोग से गुड्डू यादव समेत गिरोह से जुड़े आरोपियों के कुल 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर तलाशी ली। सुबह करीब 8:30 बजे शुरू हुई कार्रवाई से सिकंदरा समेत पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इओयू के अनुसार, गुड्डू यादव और उसके सहयोगियों पर राजस्व अभिलेखों में हेरफेर, फर्जी विक्रेता खड़ा कर जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कराने, आपराधिक बल के जरिए जमीन पर कब्जा, रंगदारी, लूट, अपहरण, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में संलिप्तता के आरोप हैं। जांच में गुड्डू यादव के विरुद्ध जमुई, लखीसराय और नवादा जिले के विभिन्न थानों में वर्ष 2000 से अब तक 39 मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। 29 संपत्तियां गुड्डू और पत्नी के नाम, 61 संपत्तियां सहयोगियों के नाम ............................ इओयू के मुताबिक गुड्डू यादव और उसकी पत्नी दुलारी देवी के नाम जमुई और सिकंदरा में कुल 29 संपत्तियां निबंधित हैं। इनका निबंधन मूल्य करीब 2.57 करोड़ रुपये, जबकि सरकारी सर्किल रेट के अनुसार मूल्य करीब 7.59 करोड़ रुपये बताया गया है। वहीं, सहयोगियों और उनके परिजनों के नाम कुल 61 दस्तावेजों के माध्यम से संपत्तियां निबंधित होने की बात सामने आई है। इनका निबंधन निवेश करीब 3.37 करोड़ रुपये, जबकि सर्किल रेट के अनुसार मूल्य करीब 6.65 करोड़ रुपये बताया गया है। गुड्डू के ठिकाने से 8.13 लाख नकद, 79 राउंड गोलियां बरामद .................. सिकंदरा चौक स्थित गुड्डू यादव के आवास से 8.13 लाख रुपये नकद, जमीन खरीद से जुड़े 25 दस्तावेज/एग्रीमेंट और ट्रैक्टर के कागजात बरामद किए गए। पैतृक मकान से जमीन के 12 कागजात, विभिन्न बैंकों की 10 पासबुक तथा वाहनों से संबंधित दस्तावेज मिले। सिकंदरा थाना मोड़ स्थित पेट्रोल पंप कार्यालय से 14 भूखंडों के दस्तावेज, चार बैंक पासबुक और राइफल की 79 राउंड गोलियां बरामद हुईं। गोलियों को लेकर स्थानीय थाना में कार्रवाई की जा रही है। कई ठिकानों से नकदी, जमीन के कागजात और वाहन के दस्तावेज ...................... बाबूलाल यादव के ठिकाने से 36 भूखंडों से जुड़े दस्तावेज मिले और उसे गिरफ्तार किया गया। भूषण यादव के यहां से जमीन के कागजात और बैंक पासबुक मिलने के बाद उसकी भी गिरफ्तारी हुई। छोटू यादव के घर से सात भूखंडों के दस्तावेज, पांच बैंक पासबुक, कंबाइन मशीन के कागजात के साथ एक देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद हुईं। विपिन यादव के यहां से 15.06 लाख रुपये नकद, जमीन के कागजात, बैंक खाता और तीन ट्रकों से संबंधित दस्तावेज मिले। उसे भी गिरफ्तार किया गया। प्रमोद यादव के घर से 11 भूखंडों के कागजात और स्कॉर्पियो के दस्तावेज बरामद हुए और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शहनवाज अली के घर से 9.50 लाख रुपये नकद, बैंक संबंधी दस्तावेज और पासपोर्ट बरामद हुए। शम्भू यादव के घर से 1.50 लाख रुपये नकद, 11 बैंक पासबुक, निवेश संबंधी कागजात और वाहनों के दस्तावेज मिले। राकेश कुमार उर्फ सोनू यादव को भी गिरफ्तार किया गया। सिकंदरा अंचल का रजिस्टर-2 भी बरामद, जांच तेज ..................... प्रवीण कुमार मिश्रा के घर की तलाशी में सिकंदरा अंचल कार्यालय से संबंधित रजिस्टर-2 के पांच वॉल्यूम, न्यायालय से विभिन्न लोगों को भेजे जाने वाले सीलबंद लिफाफे और जमीन से जुड़े करीब 30 दस्तावेज बरामद हुए। सरकारी अभिलेख बरामद होने के मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रामडीह स्थित मनोज यादव के घर से दो सीलबंद शराब की बोतलें भी बरामद हुईं, जिसके संबंध में स्थानीय पुलिस कार्रवाई कर रही है। पांच आरोपी गिरफ्तार, कार्रवाई अभी जारी ...................... इओयू के अनुसार संयुक्त कार्रवाई में अब तक पांच प्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। विभिन्न ठिकानों से कुल 34,19,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में जमीन के दस्तावेज, बैंक पासबुक, निवेश संबंधी कागजात और वाहनों के कागजात जब्त किए गए हैं। कुछ स्थानों पर तलाशी की कार्रवाई अभी भी जारी है। इस बड़ी कार्रवाई में इओयू के पुलिस अधीक्षक के अलावा तीन अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक स्तर के 18 पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस निरीक्षक, अवर निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। एसटीएफ के साथ जमुई और शेखपुरा पुलिस ने भी कार्रवाई में सहयोग किया। इओयू ने कहा है कि संगठित आर्थिक अपराध और उससे जुड़े अपराधियों, सहयोगियों तथा संरक्षणकर्ताओं के विरुद्ध राज्य सरकार की नीति के अनुरूप कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। - Jamui News