भगवानपुर: रसलपुर गांव में नाना के श्राद्ध कर्म में आए नाती को अज्ञात बाइक ने मारी ठोकर, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर
भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर गांव स्थित भंवरा के पास पिपरा-समसा पीडब्ल्यूडी पथ पर अज्ञात मोटरसाइकिल की ठोकर से एक आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा परिजनों में कोहराम मच गया।घायल बालक की पहचान चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव निवासी दानी सहनी के करीब 8 वर्षीय पुत्र रविन्द्र कुमार के रूप मे हुई