एटा: मारहरा दरबाजा मोहल्ले में ईद पर शराब पिलाने का विरोध करने पर दिव्यांग भाई को भाइयों ने पीटा, घायल
Etah, Etah | May 28, 2026 एटा। जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मारहरा दरवाजा मोहल्ले में ईद के त्योहार के दौरान एक पारिवारिक विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब घर में शराब पिलाने का विरोध करने पर दिव्यांग व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल अवस्था में पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।