बांधवगढ़: उमरिया को मिलीं नई कलेक्टर, राखी सहाय ने संभाली कमान, विकास और न्याय को बताया प्राथमिकता
उमरिया जिले में आज प्रशासनिक बदलाव के साथ नई ऊर्जा का संचार हुआ, जहां नवागत कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।पदभार संभालने के तुरंत बाद कलेक्टर राखी सहाय ने कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को कार्य में पारदर्शिता और तत्परता बनाए रखने के निर्देश