शामली: शामली में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 314 वाहनों के चालकों का हुआ चालान
Shamli, Shamli | Jun 24, 2026 बुधवार दोपहर 3 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जनपद में एसपी के दिशा—निर्देश पर सड़क हादसों की रोकथाम के दृष्टिगत सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 314 वाहनों का चालान किया गया। विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों को जागरूक करते हुए नियमों का पालन करने की अपील भी की।