नगरी: हिन्छापुर गांव में कुएं में मिली 80 साल की बुजुर्ग महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Nagri, Dhamtari | Jun 14, 2026 सिहावा थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हिन्छापुर निवासी मेहतरीन बाई जोशी शनिवार की रात अपने घर के पीछे बड़ी में स्थित कुएं के पास गई थी। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी। कुएं में अधिक पानी होने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। वही काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू किया। खोजबीन के दौरान उनका शव कुएं में मिला।