बांधवगढ़: प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जिला एवं तहसील स्तरीय बैठक सम्पन्न
मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग के निर्देशानुसार जिला एवं तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितैषी बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों ने प्रशासनिक ढांचे में सुधार, आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा विभागीय कार्यप्रणाली में समन्वय बढ़ाने संबंधी सुझाव प्रस्तुत किए।