सुनेल: ओसाव में गिट्टी भरे रास्ते पर आए दिन हो रहे हादसे, लंबे समय से निर्माण कार्य है बंद
Sunel, Jhalawar | Apr 13, 2024 ओसाव से माथानिया तक बनाए जाने वाली सड़क पर संवेदक ने गिट्टी डालकर छोड़ दी है। जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्थानीय निवासी गोविंद सिंह ने बताया है कि करीब 3 महीने पहले संवेदक ने गांव के स्कूल से माथनिया तक सड़क खोदकर उस पर गिट्टी फैलाकर छोड़ दी है,लेकिन अभी तक सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं किया है। गिट्टी पर फिसलकर आज भी एक बाइक सवार चोटिल हो गया है।