सुनेल: क्षेत्र में बेजुबान प्राणियों की प्यास बुझाओ कार्यक्रम के तहत बांधे गए परिंडे
Sunel, Jhalawar | Apr 15, 2024 राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा चलाए गए अभियान बेजुबान प्राणियों की प्यास बुझाओ कार्यक्रम के तहत सोमवार को शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने संकुल संयोजक बालमुकुंद नायक की अगुवाई में ढाबला खींची, ढाबली, हनोतिया हिंदूसिंह व रायमल गांवों के राजकीय विद्यालयों में जाकर परिंडे बांधे गए व ग्रीष्म ऋतु में प्रतिदिन परिंडे में पानी भरने का संकल लिया।