सुनेल: सेमला में अवैध देशी शराब के 52 क्वार्टर के साथ आरोपी गिरफ्तार
Sunel, Jhalawar | Apr 12, 2024 सुनेल थाना क्षेत्र के सेमला गांव में शुक्रवार को पुलिस ने अवैध देशी शराब के 52 क्वार्टर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हेड कांस्टेबल दुष्यंत ने बताया है कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सेमला निवासी पप्पू लाल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट की धारा 19/54 में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से आवेध शराब के बारे में अनुसंधान कर रही है।