सुनेल: हेमड़ा में रैली निकालकर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डॉ॰ भीमराव अंबेडकर की जयंती
Sunel, Jhalawar | Apr 14, 2024 सुनेल क्षेत्र हेमड़ा में रविवार को हर्षोल्लास के साथ डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई।रैली का शुभारंभ बाबा साहेब व भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जिसके बाद विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली का ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।अंत में बाबा साहब के आदर्शों पर चलने एवं समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने के शपथ दिलाई।