चूरू: रिबिया - खंडवा गांव के पास हादसा, नीलगाय को बचाने के प्रयास में पलटी पिकअप, हादसे में 5 बुजुर्ग घायल
Churu, Churu | Nov 4, 2026 भालेरी थाना क्षेत्र के गांव रीबिया खण्डवा गांव के पास नील गाय को बचाने के प्रयास में पिकअप पलट गयी। हादसे में पांच बुजुर्ग घायल हो गये। घायलों को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया। जहां मौजूद नर्सिंग स्टाफ व डाॅक्टर्स ने घायलों का ईलाज किया। हादसे में एक बुजुर्ग की हालत गंभीर बतायी जा रही हैं.