फूलपुुर: 29.20 लाख की स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गया गिरफ्तार
सरायइनायत थाना और नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 146 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 29.20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।रविवार 12 बजे मिली जानकारी।