बीरपुर: पुलिस ने नशे की हालत में एक नशेड़ी को पकड़ा
वीरपुर थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान नशे की हालत में एक नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नशेड़ी की पहचान भवानंदपुर वार्ड संख्या आठ निवासी मोहम्मद शौकत अली, पिता मोहम्मद मुस्तकीम के रूप में की गई है। शनिवार को शाम करीब चार बजे थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना और नियमित अभियान के तहत कार्रवाई किया।