सिरदला: सिरदला बीडीओ-सीओ की भावुक विदाई, आया तो सिर में दर्द था, अब दिल में दर्द, उमड़ा जन सैलाब
सिरदला प्रखंड सभा भवन में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपेश कुमार एवं अंचल अधिकारी भोला जी के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक चले कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रखंड व अंचल कर्मियों तथा बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति से सभागार खचाखच भरा रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी पुरुषोत्तम