आबू रोड: आबूरोंड के मूंगथला में मेवा देवी पर हमले के विरोध में समाज की बैठक, रैली निकालकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
आबूरोड के मूंगथला गांव में मेवा देवी पर हुए हमले के मामले को लेकर सर्व समाज की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोगों के साथ ग्रामीणों ने भाग लिया और घटना की पूरी जानकारी ली गई।बैठक के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रामदेवरा मंदिर से मूंगथला बस स्टैंड तक रैली निकाली। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की