नबीनगर: सुरार पहाड़ में शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 20 लीटर देसी शराब के साथ 2 गिरफ्तार
औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड अंतर्गत NTPC खैरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सुरार पहाड़ से 20 लीटर देसी शराब एवं एक मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राकेश कुमार पिता तिलेश्वर राम तथा मनीष कुमार पिता मोहन चौहान, दोनों निवासी ग्राम शिवसागर थाना नबीनगर के रूप में हुई है।