बहराइच: खरगापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी
जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरगापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता युवक का शव मिला था। जिसकी सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।