अनूपपुर: ग्राम खाडा में भाई से विवाद के बाद किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ
कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खाडा निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद परिजनों द्वारा उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अंजली का अपने भाई के साथ राशन लेने को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात से आहत होकर उसने यह कदम उठाए।