बाढ़: बाढ़ में सड़क किनारे मिली बेसहारा बच्ची, युवक ने अस्पताल पहुंचाया
Barh, Patna | Sep 18, 2026 बाढ़ के कचहरी के पास शुक्रवार को सड़क किनारे एक बच्ची बेसहारा हालत में मिली। गोविंद कुमार नामक युवक ने बच्ची को देखकर उसे तत्काल बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। बच्ची ने अपना नाम अंजली कुमारी और घर बख्तियारपुर बताया है। उसने लगभग 5 बजे बताया कि कचहरी निवासी संतोष कुमार उसे अपने घर रखने के लिए ले गया था। लेकिन उसके भाई ने मारपीट कर बाहर निकाल दिया।