गोरखपुर: घर के बाहर सो रही महिला से छेड़खानी, शोर मचाने पर मोहल्ले वालों ने आरोपी को दबोचा, चिलुआताल पुलिस ने किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर जिले के मेहदावल की रहने वाली महिला में चिलुआताल थाना क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहती हैं। वह मजदूरी कर अपना जीवनयापन करती हैं।महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि नौ जून की रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे के बाहर सो रही थी।आरोप है कि रात करीब तीन बजे पड़ोस में किराए पर रहने वाला योगेंद्र उनके पास पहुंचा और छेड़खानी करने लगा।