सहसवान: मुडारी सिधारपुर में खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तारों की चिंगारी से लगी आग
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुढारी सिधारपुर में मंगलवार की दोपहर लगभग 02 बजे बड़ा हादसा हो गया हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर खेत में गिर पड़ा इससे किसान की खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई ।और देखते ही देखते करीब एक बीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गई। किसान महेंद्र पुत्र दोधी की गेहूं की फसल में आग लगना बताया गया है।