चाईबासा। बुधवार को दो बजे पश्चिमी सिंहभूम जिला शिक्षा स्थापना समिति द्वारा अनुमोदित 278 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की सेवा संपुष्टि की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू राजकीय कन्या उच्च विद्यालय-चाईबासा स्थित सभागार में एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया।