हुज़ूर: एम्स भोपाल में चौथा सफल हार्ट ट्रांसप्लांट, 26 वर्षीय महिला को मिला नया जीवन
Huzur, Bhopal | May 19, 2026 राजधानी में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक और बड़ी उपलब्थि दर्ज करते हुए एम्स भोपाल ने चौथा सफल हृदय प्रत्यारोपण कर इतिहास रच दिया है। 26 वर्षीय महिला मरीज, जो पोस्ट -पार्टम डाइलेटेड कार्डियोमायोपैथी जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थी, अब पूरी तरह स्वस्थ होकर नई जिंदगी की ओर बढ़ रही है।