हमीरपुर: मौदहा मंडी समिति में गल्ला आढ़ती समेत चार के खिलाफ किसान की तहरीर पर दर्ज किया अभियोग
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली के कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में गल्ला व्यापारी आढ़ती व तीन अन्य के खिलाफ बिवार थाना क्षेत्र निवासी शिव कुमार पाठक की तहरीर के आधार पर मौदहा कोतवाली में अभियोग दर्ज किया है। पुलिस ने जांच कर आगे की कार्रवाई की बात कही। यह जानकारी गुरुवार को पांच बजे मिली।