कटनी नगर: कटनी पुलिस का सुरक्षा अभियान: राजपत्रित अधिकारी मैदान में उतरे, संदिग्धों पर कार्रवाई
जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कटनी पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर विशेष चेकिंग एवं फ्रिस्किंग अभियान चलाया गया। एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और एएसपी कमल मौर्य के मार्गदर्शन में चले इस अभियान में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों ने स्वयं मैदान में उतरकर कमान संभाली।