खलीलाबाद: महुली थाने के नाथनगर ब्लाक के पास जेसीबी और बाइक की टक्कर में घायल दूसरे युवक की भी हुई मौत, गांव में शोक की लहर
संत कबीर नगर जनपद की महोली थाना क्षेत्र के नाथनगर ब्लाक के पास 22 जून को हुए जेसीबी और बाइक की टक्कर में घायल दूसरे युवक की भी इलाज के दौरान लखनऊ पीजीआई में शनिवार की सुबह 11:00 बजे मौत हो गई। मौत की खबर सुन गांव में शोक की लहर। मृत युवक कोतवाली क्षेत्र के कोनी गांव का रहने वाला था जिसका नाम अभय सिंह पुत्र चकबंदी सिंह था।