सूरजगढ़: सूरजगढ़ा पुलिस ने मानो गांव से मारपीट मामले में फरार अभियुक्त को तथा रामपुर से शराबी को किया गिरफ्तार
सूरजगढ़ा पुलिस ने मारपीट मामले में एक फरार अभियुक्त तथा एक शराबी को गिरफ्तार कर शुक्रवार अपराह्न12:45 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. सूरजगढ़ा थाना कांड संख्या 121/24 मारपीट मामले में मानो गांव से श्याम किशोर सिंह के पुत्र राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया. इधर रामपुर गांव के रहने वाले सीताराम सिंह के पुत्र चंदन कुमार नशा सेवन में गिरफ्तार हुए.