चानन: चानन प्रखंड के संग्रामपुर गांव में अखंड रामधुनी आयोजन के लिए निकली कलश शोभायात्रा
चानन प्रखंड के संग्रामपुर गांव में 24 घंटे का अखंड रामधुनी का आयोजन किया गया है. इसे लेकर सोमवार पूर्वाह्न 8 बजे आयोजन स्थल से भव्य कलश जलभरण शोभा यात्रा निकाली गई.इसमें 221 युवतियां सिर पर कलश धारण कर आयोजन में शामिल हुई.कलश शोभायात्रा को पंचायत के मुखिया दीपक सिंह सहित अन्य द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया. किऊल नदी के भलुई नदी घाट में जल भर गया.