झांसी: झाँसी यातायात कार्यालय में यातायात माह का शुभारंभ, एसएसपी ने नियम पालन करने की दिलाई शपथ
Jhansi, Jhansi | Nov 1, 2025 शनिवार दोपहर करीब 2:00 झाँसी यातायात कार्यालय में यातायात माह का औपचारिक शुभारंभ किया गया। झाँसी के एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ती ने फीता काटकर इस जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और उपस्थित आमजन को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।