झांसी: झांसी की स्मार्ट सिटी में खुला नाला बना खतरा, लक्ष्मी गेट क्षेत्र में बाइक नाले में गिरी, वीडियो आया सामने
Jhansi, Jhansi | Nov 1, 2025 झांसी के लक्ष्मी गेट बाहर गल्ला मंडी रोड का एक चौंकाने वाला वीडियो शनिवार दोपहर करीब 2 बजे सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बाइक पूरी तरह से नाले के अंदर गिरी हुई दिख रही है, जबकि उसका चालक किनारे बैठा हुआ है, जो बाल-बाल बचा बताया जा रहा है।