झांसी: बुंदेलखंड क्रांति दल ने 1 नवंबर को काला दिवस मनाया, बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
Jhansi, Jhansi | Nov 1, 2025 झांसी में पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर बुंदेलखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में शनिवार को कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया। यह दिन 1956 में बुंदेलखंड राज्य की समाप्ति का प्रतीक है। कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह ने कहा कि अब सवा दो करोड़ बुंदेलखंडवासियो को उनका हक मिलना चाहिए। जिसमे प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया गया।