गुना कलेक्टर केके कन्याल ने 15 दिसंबर दोपहर को कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय समय सीमा बैठक ली। योजनाओं और कार्यों में तेजी लाने के साथ खनिज विभाग को अवैध उत्खनन भंडारण पर कार्यवाही के आदेश दिए। सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरण, स्वान एनिमल बर्थ कंट्रोल अभियान में तेजी लाने, जिले के सभी एसडीएम को हेलमेट अभियान में कार्यवाही, SIR कम ऑडिट सहित अन्य आदेश दिए गए।