बीकापुर: नाहरपुर में सहन दरवाजे पर लगे घूर गड्ढे को बिना नपाई के हटाने का लेखपाल पर लगा आरोप, पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
खबर बीकापुर तहसील क्षेत्र के नाहरपुर गांव की है, जहां पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर अवैध कब्जा कर घूर गड्ढा लगाने की शिकायत SDM बीकापुर से किया था, लेखपाल ने पुलिस की मौजूदगी में अवैध कब्जे को हटवा दिया, मामले में एक पक्ष ने बगैर नपाई के कब्जा हटाने का आरोप लेखपाल पर लगाया है, तो वही लेखपाल गुरु प्रसाद ने बताया कि शिकायती पत्र पर अवैध कब्जा हटाया गया है ।