बीकापुर: ककराही में लगे ग्राम समाधान दिवस में हरिजन आबादी की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के बाद पुनः अवैध कब्जा करते वीडियो में कैद
खबर विकासखंड तारुन के ग्राम पंचायत ककराही की है, जहां मंगलवार को ग्राम समाधान दिवस का आयोजन किया गया, समाधान दिवस में पहुंचे अधिकारियों से पेंशन आवास राशन कार्ड सहित हरिजन आबादी की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत हुई, राजस्व कर्मियों द्वारा पैमाइश उपरांत अवैध कब्जा हटाने के बाद पुनः अवैध कब्जा करते हुए ग्रामीण वीडियो में कैद हो गया ।